वाराणसी, जनवरी 9 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिला पोषण समिति की बैठक हुई। इसमें सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने पोषण ट्रैकर के विभिन्न पैरामीटर, बच्चों के पोषण स्तर, एनआरसी और आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण की समीक्षा की। इस दौरान बाल विकास परियोजना, चिरईगांव में होम विजिट का आंकड़ा 95 प्रतिशत, समुदाय आधारित गतिवधि 78 फीसदी तथा ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण दिवस 83 प्रतिशत होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और सीडीपीओ विजय कृष्ण उपाध्याय का जनवरी माह का वेतन रोकने के निर्देश दिया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में जनपद की प्रगति 53 प्रतिशत होने पर सीडीओ नाराज हो गए। जनवरी में इस योजना की न्यूनतम 75 प्रतिशत प्रगति निर्धारित की गयी है। सबसे खराब प्रगति 38 प्रतिशत चोलापुर ब्लॉक की मिली। इसपर सीडीपीओ अंजू चौरसिया को चेताव...