गाज़ियाबाद, जनवरी 21 -- गाजियाबाद, संवाददाता। चिरंजीव विहार सेक्टर 1-2 से अवंतिका जाने वाले नाले का छह करोड़ से निर्माण कराया जाएगा। महापौर ने नाले के निर्माण के लिए बजट प्रस्ताव बनवाकर पास कराया है। कुछ समय पहले चिरंजीव विहार के लोगों ने कच्ची नाली के कारण जलभराव होने की समस्या के निस्तारण के लिए महापौर से गुहार लगाई थी। लोगों ने महापौर सुनीता दयाल को बताया था कि हर बरसात में नाले का पानी ओवर फ्लो होकर चिरंजीव विहार में भर जाता है। इससे पूरे दिन पानी की निकासी नहीं होती। महापौर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लोगों की समस्या का समाधान किया है। महापौर ने बताया कि नाले का निर्माण कार्य जल्द शुरु हो जाएगा। इसके बनने के बाद जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद मनोज त्यागी के साथ अन्य लोगों ने महापौर का आभार व्यक्त किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.