रांची, फरवरी 1 -- रांची। चिरंजीवी कॉन्सेप्ट स्कूल, होचर में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि संतोष ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की संस्थापक एवं डायरेक्टर डॉ रश्मि और स्क्वाड्रन लीडर रश्मि नारायण ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। रंगारंग कार्यक्रमों के बीच हिन्दी नाटक 'ऑपरेशन सिंदूर' और अंग्रेजी नाटिका 'द डांस ऑफ द रेनबो' मुख्य आकर्षण रहे। स्कूल की निदेशक डॉ. माया कुमार ने संस्थान के सफर और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए इसे मूल्यों और सकारात्मक सोच की जीत बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...