रांची, जुलाई 12 -- रांची। चिरंजीवी कॉन्सेप्ट स्कूल, होचर द्वारा पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान में राज्यसभा सांसद आदित्य साहू शामिल हुए और छात्रों को प्रेरित किया। सांसद ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया और ग्रामीणों के बीच पौधे का वितरण किया। बीते शुक्रवार को पेटिंग प्रतियोगिता भी हुई। इसके विजेताओं के बीच पुरस्कार तथा प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। मौके पर विद्यालय की निदेशक डॉ माया कुमार, उप निदेशक एसके सिन्हा, प्राचार्या श्वेता त्रिपाठी, डॉ अर्चना सिन्हा, डॉ मिन्त्रा पांडे उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.