रांची, फरवरी 7 -- रांची। चिरंजीवी कॉन्सेप्ट स्कूल, कांके में शनिवार को कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्या श्वेता त्रिपाठी ने छात्रों को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के नियमों की जानकारी दी, वहीं निदेशिका डॉ. माया कुमार ने कठिन परिश्रम और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की प्रेरणा दी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...