पलामू, फरवरी 10 -- मेदिनीनगर, अरुण कुमार शर्मा। पलामू जिले में इस वर्ष आम की फसल पर अल्टरनेट ईयर प्रभाव देखने को मिल रहा है। वसंत पंचमी के एक पखवारा बाद भी आम के पेड़ों पर अपेक्षित मंजर दिखाई नहीं दे रहा है। मेदिनीनगर के चियांकी स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र में भी पिछले वर्ष की तुलना में 5 फीसदी मंजर भी नहीं लगा है। केवल आम्रपाली और मल्लिका किस्म के आम में मंजर आ रहा है। हालांकि जैविक विधि से मेदिनीनगर के चेडाबार में की गई बागवानी में सभी 8 किस्म के आम के पेड़ में अल्टरनेट ईयर का कोई प्रभाव नहीं दिख रहा है। सभी आम पेड़ों पर पर्याप्त मंजर आ रहा है। चियांकी स्थित क्षेत्रीय अनुसंसान केंद्र के सह-निदेशक डॉ अखिलेश शाह ने बताया कि अल्टरनेट ईयर होने के कारण इस वर्ष केंद्र सहित पूरे जिले में आम के पेड़ों में मंजर कम आया है। इस वर्ष क्षेत्रीय अ...