गाजियाबाद, फरवरी 4 -- गाजियाबाद में साउथ साइड इंडस्ट्रियल एरिया को एनएच-9 से जोड़ने के लिए चिपियाना बुजुर्ग रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहा रेलवे ओवरब्रिज 6 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बनने से करीब एक लाख लोगों को लाभ मिलेगा। चिपियाना बुजुर्ग रेलवे क्रॉसिंग से दिल्ली-कानपुर-हावड़ा लाइन पर लगभग 200 ट्रेन गुजरती हैं। साउथ साइड औद्योगिक क्षेत्र को एनएच-9 से जोड़ने के लिए यहां रेल ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बनने से नोएडा एक्सटेंशन तक बिना रोकटोक के यातायात संचालित हो सकेगा। यह ओवरब्रिज करीब 600 मीटर लंबा और 9.5 मीटर चौड़ा होगा। इसमें इनबाउंड और आउटबाउंड ट्रैफिक के लिए दो लेन होंगे। इस आरओबी पर करीब 32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। राज्य सरकार और रेलवे दोनों आधा-आधा खर्च वहन कर रहे हैं। इसी साल के मध्य तक इसके पूरा करने की योजना है। ...