काशीपुर, फरवरी 13 -- काशीपुर। राज्य निर्माण सक्रिय आंदोलनकारी समिति, उत्तराखंड वंचित राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद तथा काशीपुर उत्तराखंड संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से विधायक त्रिलोक सिंह चीमा से मुलाकात कर चिन्हीकरण की मांग उठाई। शुक्रवार को विभिन्न संगठनों का संयुक्त मोर्चा रामनगर रोड स्थित विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि खटीमा के विधायक अपने क्षेत्र के आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण का मुद्दा विधानसभा में उठा चुके हैं। इसी तर्ज पर काशीपुर के वंचित राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की मांग भी आगामी विधानसभा सत्र में उठाई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.