सीतापुर, दिसम्बर 30 -- सीतापुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. राजगणपति आर की अध्यक्षता में जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में सोमवार को सड़क निर्माण की परियोजनाओं के अनुश्रवण के लिए समीक्षा बैठक हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि जिन सड़कों पर कार्य चल रहा है, उन्हें गुणवत्ता के आधार पर पूर्ण कराया जाये। 84 कोसीय मार्गों के कार्यों की जानकारी लेते हुये कहा कि जो कार्य चल रहे हैं, उनमें गतिशीलता लायी जाये तथा मानक के अनुरूप ही कार्य किये जायें। जिला पंचायत द्वारा कराये जा रहे सड़कों के कार्यों में प्रगति लाये जाने के उन्होंने निर्देश दिये और नई सड़कों की जानकारी ली। कहा कि जो भी सड़कें मरम्मत करने योग्य हैं, उनकी मरम्मत करा दी जाये। सड़कों के किनारे पटरियों का भी सुदृढ़ीकरण किया जाये। सड़क सुरक्षा के मानकों का प्रभावी रूप से अनुपालन किया जाये। चिन्हित ब्लैक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.