उत्तरकाशी, फरवरी 1 -- वायु सेना की ओर से चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर पांच दिनों तक चलने वाला अभ्यास तीन दिन ही चल पाया। जिसमें एएन-32 विमान द्वारा केवल दो बार ही लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास किया गया। भारत चीन सीमा से सटी चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर भारतीय वायु सेना पिछले कई सालों से लगातार अपने विमानों का अभ्यास करती आ रही है। यही वजह है कि वायु सेना इसे अपना एडवांस लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) बनाने की कवायद में लगी हुई है और यहां अभ्यास जारी रखे हुए है। वायुसेना उत्तराखंड सरकार से चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे को एयरबेस बनाने के लिए विस्तारीकरण की मांग कर रही है। इस पट्टी पर वायु सेना की ओर से गत 27 से 31 जनवरी तक अभ्यास किया जाना प्रस्तावित था। लेकिन यह अभ्यास केवल तीन दिन ही चल पाया। 28 जनवरी और 30 जनवरी को एएन -32 और हरक्यूलिस ने अभ्यास नहीं किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.