उत्तरकाशी, अप्रैल 22 -- विकासखंड चिन्यालीसौड़ की ग्राम पंचायत क्यारी दशगी में ध्याणी सम्मान समारोह पारंपरिक आस्था और सांस्कृतिक उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर ध्याणियों को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र तथा दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्रामवासियों और ध्याणियों ने पारंपरिक वेशभूषा में देव डोलियों को कंधों पर उठाकर नचाया और सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए। इस भव्य आयोजन में ईष्ट देव नागराजा तथा विश्वाराणा, नगलीनाग देवताओं की देव डोलियां विधिवत विराजमान रहीं। समारोह में निवर्तमान कनिष्ठ प्रमुख प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र रांगड़, चिरंजीव अवस्थी, हिकमत सिंह असवाल, कुल पुरोहित कुशलानंद नौटियाल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.