बोकारो, जनवरी 15 -- चिन्मय विद्यालय में मकर संक्रांति के उपलक्ष में गुरुवार को श्री विष्णु सहस्रनाम पाठ का आयोजन किया गया। भक्तों ने भगवान विष्णु के एक हजार नामों का पाठ किया और उनकी विधिवत पूजा अर्चना की। विष्णु सहस्रनाम पाठ चिन्मय मिशन की आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती ने कराई। साथ ही विद्यालय के अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा और अन्य कई शिक्षक- शिक्षिका मौजूद रहे। पूजा की शुरुआत भगवान विष्णु के आवाहन और आरती के साथ हुई। इसके बाद स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती ने मौजूद सभी भक्तों से संकल्प कराया और भगवान विष्णु की विधिवत पूजा कराई। स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती ने भगवान विष्णु की महिमा और मकर संक्रांति पर्व की महिमा के बारे में भी व्याख्या किया। फिर उन्होंने श्री विष्णु सहस्रनाम पाठ शुरू किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.