बोकारो, मई 9 -- चिन्मय विद्यालय के परिसर में गुरूवार को शिक्षक, छात्र व कर्मचारियों के लिए निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। एचडीएफसी बैंक की ओर से आयोजित इस शिविर में मेडिकैंट हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की पारस्परिक सहभागिता से कुल 6 डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दी। इसी कड़ी में विद्यालय के शिक्षक, छात्र व कर्मचारियों के लिए जेनरल मेडिसिन, डेंटल, ईएनटी, पीडियाट्रिक, गाइनेकोलॉजी विभाग के कैंप लगाए गए। छात्रों व शिक्षकों को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से लगे इस कैंप में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय की रागिनी ने शिविर के दौरान बच्चों व शिक्षकों को समझाया कि कैसे हमारा शारीरिक स्वास्थ्य हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डालता है। जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होती है इसलिए हमें समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवानी चाहिए। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.