बोकारो, फरवरी 21 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। चिन्मय विद्यालय में मूल्य शिक्षा विषय पर एक कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन सुमन आदित्या व अनिल कुमार मोदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी,प्राचार्य सूरज शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों को पौधा भेंट कर किया गया। इसके बाद प्राचार्य सूरज शर्मा ने स्वागत भाषण में कहा जीवन में मूल्यों का अत्यंत महत्व है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि विद्यार्थियों को मूल्य सिखाने से पूर्व शिक्षकों को स्वयं अपने जीवन में उन मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए। रिसोर्स पर्सन सुमन आदित्या ने कहा शिक्षकों के लिए मूल्य-आधारित शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। बदलते सामाजिक परिवेश में विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों क...