बोकारो, फरवरी 14 -- चिन्मय विद्यालय में शनिवार को सक्रिय एक्टिव लर्निंग विषय पर कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें रिसोर्स पर्सन चंदा कुमारी और अमित कुमार बरनवाल उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षकों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाई। कार्यशाला की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। चंदा कुमारी ने सक्रिय अध्ययन के विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे 21वीं सदी की शिक्षा में सक्रिय अध्ययन बच्चों को आसानी से विषयों को समझने में मदद कर सकता है। उन्होंने कई प्रकार की गतिविधियां भी कराई और उन्हें सक्रिय अध्ययन के प्रति जागरूक किया। इसके बाद अमित कुमार ने शिक्षकों को व्यावहारिक शिक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने गतिविधि के...