प्रयागराज, फरवरी 2 -- प्रयागराज। चिन्मय मिशन आश्रम मेंहदौरी में रविवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। इस मौके पर चिन्मय मिशन से जुड़े वेदाचार्य पं. रामविलास त्रिपाठी को भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर एमएनएनआईटी में इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के अध्यक्ष डॉ. वीएस त्रिपाठी ने कहा कि वेदाचार्य चार दशक से चिन्मय मिशन से जुड़े थे। वे वेदांत दर्शन के अध्येता थे। पीडब्ल्यूडी विभाग में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे। प्राणेश देश पांडेय और साथियों ने संगीतमय भजन की प्रस्तुति की। डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी, डॉ. शिवशंकर त्रिपाठी ने अपने पिता से जुड़े संस्मरण साझा किए। सभासद मुकुंद तिवारी, अधिवक्ता आरडी सिंह ने विचार व्यक्त किए। मिशन की प्रमुख ब्रह्मचारिणी ने श्रीमद्भगवद्गीता के पंच-प्राण श्लोक का पाठ किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.