कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में एचएस एकेडमी ने केसीए एकेडमी को 50 रन से हराया। दूसरे मैच में क्रिक आईटी एकेडमी ने गुरु गोविंद एकेडमी को 53 रन से पराजित किया। किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए मैच में एचएस एकेडमी ने 26.1 ओवर में 98 रन बनाए। टीम की ओर से विराट ने 34 रन व सजल ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में अनमोल श्रीवास्तव व प्रखर अवस्थी ने तीन-तीन विकेट लिया। जवाब में केसीए एकेडमी की पूरी टीम 17.4 ओवर में महज 48 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में चिन्मय गौर ने छह खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। शिवांश को दो सफलता मिली। चिन्मय गौर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। काकादेव स्थित गुरु गोव...