भिलाई, जून 6 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल को देश को समर्पित किया। चिनाब नदी पर एफिल टावर से ऊंचे इस पुल के निर्माण में छत्तीसगढ़ का भी बड़ा योगदान है। एशिया महाद्वीप के सबसे बड़े कारखाने, भिलाई इस्पात संयंत्र सहित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के इस्पात संयंत्रों ने 16,000 टन स्टील की आपूर्ति की है। इसमें भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट्स, टीएमटी बार और स्ट्रक्चरल्स शामिल हैं।पुल निर्माण में प्रयुक्त सामग्री जानकारी के अनुसार, इस पुल के निर्माण में लगभग 29 हजार मीट्रिक टन स्टील, 10 लाख क्यूबिक मीटर अर्थवर्क, 66 हजार क्यूबिक मीटर से अधिक कंक्रीट तथा 84 किलोमीटर रॉक बोल्ट और केबल एंकर का उपयोग किया गया है। जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी के ऊपर बना 1.3 किलोमीटर लंबा यह पुल नदी तल से 359 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.