हाथरस, मई 11 -- हाथरस। शहर के नगला अलगर्जी में काम करते वक्त पाड़ से गिर कर राजमिस्त्री घायल हो गया। यह देख मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर घायल के परिवार व गांव के लोगों की भीड़ लग गई। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला खंदारी गढ़ी निवासी मुकेश कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह राजमिस्त्री का काम करता है। शनिवार को वह नगला अलगर्जी में काम कर रहा था। पाड़ के ऊपर काम करते वक्त वह नीचे गिर कर घायल हो गया। यह देख मौके पर मौजूद लोग घबरा गए। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर परिवार के लोग भी आ गए। मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.