लखनऊ, जनवरी 27 -- सेमरा स्थित एक साइट पर किसी ने प्रापर्टी डीलर पर फायर कर दिया। घटना के वक्त प्रापर्टी डीलर अपनी फार्च्यूनर में नहीं थे। गोली फार्च्यूनर के बोनट पर जा लगी। सूचना पर पहुंची चिनहट पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख रही है। गाजीपुर थानाक्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी मोहम्मद अकरम अपनी सेमरा स्थित प्लाट की साइट पर गए थे। उनके साथ सुरक्षा में लगा सिपाही काली प्रसाद भी मौजूद था। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी साइट पर नाप-जोक करने गए थे। नाप-जोक खत्म कर वह फार्च्यूनर के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा फार्च्यूनर के बोनट पर एक छेद था। और फार्च्यूनर के पास भीड़ लगी थी। पीड़ित ने लोगों से पूछा तो उन्हें जानकारी हुई कि किसी ने उनकी फार्च्यूनर पर फायर किया। आसपास जमीन पर देखा तो उन्ह...