लखनऊ, दिसम्बर 11 -- चिनहट के बालाजीपुरम कॉलोनी में गुरुवार रात ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत शिवपुरी उपकेंद्र पर फोनकर बिजली बंद कराई। मौके पर जूनियर इंजीनियर कर्मचारियों संग पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू पाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...