लखनऊ, दिसम्बर 4 -- एक मुकदमे में समय से कोर्ट में जवाब न दाखिल करने पर चिनहट के कस्बा चौकी प्रभारी रंजीत मिश्रा की घोर लापरवाही सामने आई। इसके बाद पुलिस उपायुक्त पूर्वी शशांक सिंह ने चौकी इंचार्ज को गुरुवार रात निलंबित कर दिया। उनकी भूमिका की जांच के आदेश एसीपी विभूतिखंड को दिए हैं। कोर्ट ने जवाब न दाखिल करने के मामले में पूर्व में भी चिनहट पुलिस पर नाराजगी जताई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...