वाराणसी, जनवरी 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दीवा फाउंडेशन की ओर से शास्त्री घाट पर बुधवार को 'पेंट योर इमेजिनेशन' चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें 220 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कनिष्ठ वर्ग के छात्रों ने 'मेरिन लाइफ' और 'ऑपरेशन सिंदूर' तथा वरिष्ठ वर्ग के छात्रों ने 'आदिवासी जीवन और हिंदी सिनेमा' विषय पर शानदार रंग चित्रण किया। मुख्य अतिथि और निर्णायक उत्तर प्रदेश ललित कला अकादमी के अध्यक्ष और काशी विद्यापीठ ललित कला विभागध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने पुरस्कार दिए। वरिष्ठ वर्ग में जैपुरिया स्कूल बाबतपुर की शुभ्रा त्रिपाठी ने प्रथम, उदय प्रताप पब्लिक स्कूल के पंचशीला मौर्य ने द्वितीय और राधा किशोरी इंटर कॉलेज, रामनगर की रिया शर्मा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में सनबीम वरुणा की आशी सिंह पहले, संत अतुलानंद कोइ...