बस्ती, जनवरी 10 -- बस्ती। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अच्चितानन्द मिश्र ने सड़क के उच्चीकरण व चौड़ीकरण के लिए शुक्रवार को डीएम के प्राशसनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में बताया विकास खंड बनकटी के चित्राखोर से बरहुंआ पक्कवा बाजार होते हुए कोरऊं और कटाई को जाने वाली सड़क दूरी लगभग सात किलोमीटर काफी महत्वपूर्ण है। इस रास्ते से खलीलाबाद जाने में लगभग 10 किमी दूरी कम हो जाती है। पत्र में बताया कि इस मार्ग पर सरकारी बस व कई निजी सवारी गाड़ियां चलती है। रास्ता खराब होने से आम जनमानस को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग खराब होने के कारण बनकटी से खलीलाबाद जाने के लिये लोग बनकटी से लगभग 15 किलोमीटर नाथनगर व नौरंगिया होकर जाते है, जिससे दूरी अत्यधिक बढ़ जाती है। पत्र में मांग कि मार्ग क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.