मुंगेर, अगस्त 4 -- मुंगेर, एक संवाददाता। चित्रांश परिषद की एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक बैठक रविवार को मुंगेर किला परिसर में स्थित मनोज सिन्हा के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य संरक्षक अरविंद कुमार सिन्हा, अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा, सचिव संजीव कुमार सिन्हा, संयोजक अमित शेखर, संजीव शरण, प्रणव कुमार, डॉ. उज्ज्वल दीपराज सहित समाजसेवी और समर्पित चित्रांश बंधु उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत सचिव संजीव कुमार सिन्हा के वक्तव्य से हुई, जिसमें उन्होंने सशक्त और उत्तरदायी कार्यकारिणी, सामाजिक चेतना और समुदाय के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी पहुंच की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि, परिषद केवल संगठन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन में भी सक्रिय है। इसके बाद चित्रांश बंधुओं का आपसी परिचय कराया गया। वहीं, अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.