एटा, अक्टूबर 23 -- एटा। गुरुवार को जिला चित्रगुप्त कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने यम द्वितिया और चित्रगुप्त महाराज की जयंती पर कलम दवात के साथ भगवान चित्रगुप्त महाराज का पूजन किया। इसके बाद बैंड, बाजे्र डोले, झांकियों के साथ बड़े ही धूमधाम से शहर के मुख्य मार्गों पर भगवान की शोभायात्रा निकाली। चित्रगुप्त महाराज की जंयती के सुअवसर पर होली मोहल्ला स्थित श्रीराम चित्रगुप्त जूनियर हाई स्कूल (कायस्थ पाठशाला) में प्रातः से ही अनुष्ठान एवं हवन का आयोजन प्रारम्भ हो गया तथा चित्रांशजनों ने संयुक्त रूप से कलम दवात का पूजन किया। अनुष्ठान उपरांत चित्रगुप्त भगवान की भव्य शोभायात्रा कायस्थ पाठशाला से प्रारम्भ हुई। शोभायात्रा के दौरान चित्रांश परिवारों ने भगवान के रथ पर जमकर पुष्प वर्षा करते हुए भगवान चित्रगुप्त की आरती की। इसके साथ ही जिला चित्रगुप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.