आदित्यपुर, मार्च 5 -- गम्हरिया। अंशिका लिटिल प्ले स्कूल में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्ले स्कूल की निर्देशिका अनु रानी ने बताया कि प्रतियोगिता में स्कूल समेत आसपास के बच्चों ने शिरकत किया। इसमें पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन, ग्रामीण क्षेत्र का विद्यालय समेत कई विषयों पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता के बाद कुल 12 अव्वल बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसमें प्रिय मोदक को प्रथम स्थान तथा हर्षिता सिंह को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। अन्य सभी बच्चों को सर्टिफिकेट एवं पारितोषिक प्रदान किया गया। इस अवसर पर शिक्षिका दिव्या कुमारी, अंशिका, आयुष तिवारी, रुद्रानिल मोदक भी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...