धनबाद, नवम्बर 25 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। जियलगोरा गेस्ट हाउस में सोमवार को सुरभि महिला समिति लोदना क्षेत्र की अध्यक्ष हिमाद्री सिन्हा की ओर से जियलगोरा प्राथमिक विद्यालय के प्रथम कक्षा के 20 विद्यार्थियों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमे प्रथम पुरस्कार सनी कुमार, द्वितीय पुरस्कार पूर्वी कुमारी तथा तृतीय पुरस्कार प्रतिमा कुमारी को मिला। इसके अतिरिक्त सभी विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मौके पर मोली सील, नीरू सिन्हा, रीना पासवान, मीना कुमारी, कुमुद सिंह, श्रीदेवी एवं माला विश्वकर्मा मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.