हल्द्वानी, जनवरी 8 -- हल्द्वानी। मकर संक्रांति की तैयारियों के लिए नगर निगम ने रानीबाग के चित्रशिला घाट के सफाई अभियान चलाया गया। गुरुवार को मेयर गजराज बिष्ट की मौजूदगी में चलाए गए अभियान में कूड़ा हटाए जाने के साथ ही रास्ते ठीक किए गए। लोगों से घाट पर साफ-सफाई रखने की अपील की गई। इस मौके पर पार्षद बबली वर्मा, सचिन साह, नीरज बिष्ट, सूरज रमोला, महेश भंडारी, गणेश आर्य, चंचल पांडे, भुवन शाह, पंकज सूर्या, शांति भट्ट, आशा नेगी, पदमा थापा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...