प्रयागराज, जनवरी 12 -- चित्रगुप्त वंशज सभा यमुनापार की बैठक नैनी में आयोजित की गई। इस मौके पर शैलेंद्र श्रीवास्तव को अध्यक्ष और जीत कुमार श्रीवास्तव को महामंत्री चुना गया। निर्वाचित पदाधिकारी नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे। इस मौके पर मुख्य संरक्षक एस बीपी सिन्हा, रेखा श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, सीएम श्रीवास्तव, आरएन श्रीवास्तव, नीरज सिन्हा, आशुतोष श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, अनुपम सक्सेना, संदीप श्रीवास्तव, संजीव सक्सेना, अमित श्रीवास्तव, देवेंद्र श्रीवास्तव, मनोज निगम, विशाल सक्सेना मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...