मधुबनी, अक्टूबर 25 -- मधुबनी,एक संवाददाता। शहर में शुक्रवार को भगवान चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा का विसर्जन नम आंखों के साथ गंगा सागर तालाब में किया गया। विसर्जन शोभायात्रा में सैकड़ों कायस्थ परिवारों ने भावपूर्ण भागीदारी की। पूरे शहर में "जय चित्रगुप्त महाराज की जय! के जयघोष गूंज उठे, जिससे वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया। प्रातःकाल भगवान चित्रगुप्त की आरती और हवन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद प्रतिमा को फूलों से सजे रथ पर नगर भ्रमण कराया गया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर महाराज का स्वागत किया। शोभायात्रा में भक्ति गीतों की धुनों पर युवा, महिलाएँ और बच्चे झूमते नजर आए। गंगा सागर तालाब पहुंचने पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त से पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.