लखीसराय, अक्टूबर 24 -- लखीसराय, हिंदुस्तान टीम संसार में समस्त बौद्धिक कार्यों के प्रणेता एवं प्राणियों के शुभ-अशुभ कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले चित्रगुप्त महाराज की जयंती गुरुवार को लखीसराय में कायस्थ समाज के लोगों ने हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाई। इस अवसर पर शहर के नया बाजार स्थित डॉक्टर प्रवीण कुमार सिन्हा के आवास पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चित्रांश समाज के लोगों ने एकत्र होकर कलम-दवात की पूजा की और अपने कुल देवता चित्रगुप्त महाराज के प्रति निष्ठा एवं कृतज्ञता प्रकट की। समाज के लोगों ने संकल्प लिया कि वे अपने कर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलकर समाज में ज्ञान और सद्भाव फैलाने का कार्य करेंगे। पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने चित्रगुप्त महाराज की आराधना की और प्रसाद वितरण किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.