बस्ती, दिसम्बर 15 -- बस्ती। धर्मशाला रोड पर स्थित भगन चित्रगुप्त मंदिर में रविवार को श्री चित्रगुप्त कमेटी के युवा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में विधि विधान से चित्रगुप्त कथा तथा महाआरती का आयोजन किया गया। आरती में लोगों ने भगवान चित्रगुप्त के जयकारे भी लगाए। मंदिर के पुजारी अयोध्या प्रसाद ने मुख्य यजमान डॉ. सौरभ सिन्हा से भव्य पूजन करवाकर महाआरती कराया। कार्यक्रम में अजय श्रीवास्तव, धमेंद्र श्रीवास्तव, शक्ति श्रीवास्तव, अनुपमा श्रीवास्तव,अंशुल मोदी, किरन खरे, मुकेश श्रीवास्तव, अलोक श्रीवास्तव, राजेश कुमार, मीरा कसौधन, सुखसागर मंजुल, अनंत, स्वस्तिक, पुष्पा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...