रामगढ़, अक्टूबर 24 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। बिजुलिया तालाब स्थित श्री श्री चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय पूजन समारोह शुक्रवार को संध्या आरती और कलश विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। भगवान चित्रगुप्त और माता दुर्गा की आराधना से आरंभ हुए इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के दूसरे दिन सुबह 9 बजे भगवान चित्रगुप्त की विशेष पूजा-अर्चना और आरती की गई, जिसे पुजारी सनोज कुमार पांडे ने यजमान रोहित कुमार वर्मा के कर-कमलों से संपन्न करवाया। इसके उपरांत 11 बजे चित्रगुप्त महापरिवार की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा ने की। उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त कर्मों के आधार पर न्याय करते हैं, इसलिए हर व्यक्ति को सद्कर्म के मार्ग पर चलना चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.