गिरडीह, अक्टूबर 7 -- गिरिडीह। शास्त्री नगर चित्रगुप्त पूजा समिति के सदस्यों की एक बैठक सोमवार की शाम को शास्त्री नगर दुर्गा मंडप में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता अरविंद सिन्हा ने की, जबकि बैठक में शास्त्री नगर पूजा समिति के कई सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम के साथ आगामी 23 अक्टूबर चित्रगुप्त पूजा मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही पूजा के बाद भव्य भैयारी का भी आयोजन करने को लेकर चर्चा की गयी। इस बाबत पूजा समिति के अरविन्द सिन्हा, अनूप सिन्हा व रंजय बरदियार ने बताया की चित्रगुप्त पूजा कायस्थ समाज के लोगों के लिये सबसे बड़ा पूजा है। इस दिन कायस्थ समाज के लोग कायस्थों के आराध्य देवता की श्रद्धाभाव के साथ पूजा - अर्चना करते हैं। बताया की इस बार भी भैयारी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें करीब 500 लोगों के शामिल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.