संवाददाता, जनवरी 27 -- चित्रकूट आयुष हत्याकांड के बाद लगातार चौथे दिन सोमवार को भी बरगढ़ कस्बे का मुख्य बाजार पूरी तरह बंद रहा। शांति-व्यवस्था कायम रखने को कस्बे में जगह-जगह पुलिस टीमें तैनात रहीं। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने बरगढ़ पहुंचकर पीड़ित कारोबारी से मुलाकात की। भरोसा दिया कि आयुष की हत्या में जो भी शामिल होगा, जिसने भी कातिलों की मदद की है, उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पीड़ित परिवार जब भी चाहे, वह उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात भी कराएंगे। बरगढ़ कस्बे में बीते गुरुवार की शाम कपड़ा कारोबारी अशोक केसरवानी के 13 साल बेटे आयुष केसरवानी की अगवा करने के बाद गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। आयुष का शव बगल के ही मकान में शौचालय के भीतर हौज में दबा मिला था। पुलिस ने आयुष के एक कातिल कल्लू उर्फ साहबे ईमान को मुठभेड़ के...