चित्रकूट, नवम्बर 17 -- रैपुरा थाना क्षेत्र में अलग-अलग हुए दो सड़क हादसों में मां-बेटा व दादी समेत पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। खजुरिहा खुर्द के मजरा चहटा निवासी अमृतलाल का 21 वर्षीय बेटा अपनी मां 45 वर्षीय श्यामा व 65 वर्षीय दादी बेसनिया को बाइक में बैठाकर रविवार की देर शाम 10 बजे रैपुरा की तरफ से वापस गांव आ रहा था। रामनगर पावर हाउस के पास हाईवे में अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से ठोकर मार दी। जिससे तीनों लोगों को घायल होने पर सीएचसी रामनगर में दाखिल कराया। दूसरा हादसा देर शाम नौ बजे प्राथमिक विद्यालय पियरी कगार के पास हाईवे में हुआ। मऊ थाना क्षेत्र के खंडेहा निवासी 30 वर्षीय रोहित व 18 वर्षीय सकलाश अपने दोस्त को मानिकपुर स्टेशन छोडने के बाद वापस लौट रहे थे। अचानक बाइक का अगला टायर फट जाने से दोनों लोग गिरकर घायल हो गए। दोनों को हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.