चित्रकूट, सितम्बर 7 -- चित्रकूट। ग्रामोदय विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में स्पीक मैके नई की ओर से भव्य संगीत कार्यक्रम हुआ। बनारस की प्रसिद्ध सितार वादक श्रावणी विश्वास ने आकर्षक सितार वादन कर अपनी अद्भुत संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनके सितार वादन को सुनकर मौजूद श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में विभिन्न रागों पर आधारित प्रस्तुतियां दी गईं। जिन्होंने दर्शकों को संगीत की विविधता का अनुभव कराया। प्रसिद्ध सितार वादक श्रावणी विश्वास ने सितार वादन में राग शुद्ध सारंग पर आधारित तीन गीतों की प्रस्तुति दी। इसमें मध्यालय, एकताल और तीन ताल शामिल थे। उनके भजन रघुपति राघव राजा राम की भावपूर्ण प्रस्तुति रही। राग गमन पर आधारित फिल्मी गीतों की प्रस्तुति जब दीप जले आना, लाल इश्क और नाम गुम हो जाएगा प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इसी तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.