चित्रकूट, अक्टूबर 28 -- मऊ थाना क्षेत्र के शेषा सुबकरा गांव में मछलियों का शिकार करते समय युवक गहरे पानी में डूब गया। शाम तक युवक जब वापस घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरु की। कई घंटे प्रयास करने के बाद परिजनों ने उसे यमुना से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शेषा सुबकरा निवासी राधेश्याम निषाद का 35 वर्षीय बेटा शिव प्रताप निषाद सोमवार को अपरान्ह करीब ढ़ाई बजे यमुना नदी में मछलियों का शिकार कर रहा था। अचानक गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। शाम तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। जानकारी मिली कि शिवप्रताप यमुना में मछलियों का शिकार कर रहा था। फलस्वरुप परिजनों ने स्थानीय मछुआरों के साथ नदी में खोजबीन शुरु किया। कई घंटे बाद ग्रामीणों की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.