चित्रकूट, जून 20 -- राजापुर (चित्रकूट), संवाददाता। कौशांबी मार्ग पर बने यमुना पुल से गुरुवार सुबह एक महिला ने डेढ़ साल के बेटे को कमर से बांधने के बाद नदी में छलांग लगा दी। इससे दोनों की मौत हो गई। वह सुबह करीब चार बजे बेटे को दवा दिलाने की बात कहकर घर से निकली थी। उसने कौशांबी के रहने वाले युवक से चार साल पहले प्रेम-विवाह किया था। मायके पक्ष के लोगों ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। राजापुर थाना क्षेत्र के कनकोटा गांव निवासी राज कुमारी ने बताया कि उनकी बेटी गौरा (25) करीब चार साल पहले प्रेम संबंधों के चलते कौशांबी जिले के सरांय अकिल थाना क्षेत्र के गढ़वा ईशामबाद निवासी संतोष के साथ चली गई थी। इसके बाद दोनों परिवारों ने रजामंदी से शादी करा दी थी। आरोप लगाया कि दहेज न मिलने की वजह से संतोष और उसके घर वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.