चित्रकूट, नवम्बर 2 -- यूपी के चित्रकूट जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां कर्वी कोतवाली क्षेत्र के खोह गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो और रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत होने की सूचना सामने आई है। जबकि बोलेरो में सवार अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के खोह गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास हाईवे में तेज रफ्तार बोलेरो और रोड़बेज बस में भिडंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर एक ही परिवार के हैं। हादसे की सूचना पर एसपी अरुण कुमार सिंह समेत कई थानों का पुलिसबल मौके पर पहुंचा। सभी घायलों को जिला अस्पताल में दा...