चित्रकूट, फरवरी 22 -- चित्रकूट। संवाददाता मुख्यालय कर्वी से सटे कालूपुर पाही के पूर्व प्रधान की रविवार को जेसीबी के चपेट में आने से मौत हो गई। वह गांव के ही मजरा मुस्लिम पुरवा में ग्राम पंचायत से नाला निर्माण कराने के लिए जेसीबी से खुदाई करा रहे थे। इसी दौरान जेसीबी का पंजा उनके ऊपर गिर गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर देने की बात कही है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करते हुए जेसीबी को जब्त कर लिया है। कालूपुर पाही के मजरा मुस्लिम पुरवा के रहने वाले 60 वर्षीय पूर्व प्रधान मो सलीम रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे नाला निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई करा रहे थे। तभी अचानक खुदाई के दौरान जेसीबी का पंजा पूर्व प्रधान के ऊपर गिर गया। पूर्व प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख जेसीबी चालक भागने लगा, पर वहां मौजूद ग्रामीणों ने उसे पकड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.