चित्रकूट, दिसम्बर 25 -- चित्रकूट। संवाददाता सरधुवा थाना क्षेत्र के कालोनी पुरवा में गुरुवार को धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए विहिप और बजरंग दल के कई कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इसके साथ ही उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। धर्मांतरण की सूचना पर गुरुवार को विहिप जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कई पदाधिकारी कालोनी पुरवा पहुंचे। यहां पर काफी लोगों की भीड़ थी। पदाधिकारियों ने थाना पुलिस को अवगत कराया। बताया कि हिंदू परिवारों का कुछ लोग धर्मांतरण करा रहे हैं। नोनार गांव से भी काफी लोगों को वाहनों से लाया गया है। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी राम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कई बिरादरी के लोग सामूहिक कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों का मुंडन संस्कार करा रहे थे। धर्मांतरण जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। ए...