चित्रकूट, जनवरी 15 -- चित्रकूट। संवाददाता बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री गुरुवार को अपरान्ह करीब चार बजे धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे। विशेष विमान से देवांगना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच वह दीनदयाल शोध संस्थान के लिए रवाना हो गए। यहां आरोग्यधाम में वह रात्रि विश्राम करेंगे। बांदा में शुक्रवार से हनमुंत कथा है। इसमें शामिल होने के लिए धीरेन्द्र शास्त्री का जयपुर से गुरुवार को आगमन हुआ। तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह जयपुर पहुंचे थे। जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर के गुरु हैं। उनके जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आचार्य पंडित धीरेन्द्र शास्त्री विशेष विमान से देवांगना एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से कड़ी सुरक्षा के बीच व...