कानपुर, जनवरी 10 -- रसूलाबाद। पिछले साल नारखुर्द से चित्रकूट जाने के लिए शुरू की गई रोडवेज बस को बंद कर दिया गया था। ग्रामीणों ने बस सेवा शुरू कराए जाने की मांग फिर से शुरू की है। रसूलाबाद क्षेत्र के नार खास स्थित टीले पर नारदाश्रम बना हुआ है। आश्रम से जुड़े लोगों ने चित्रकूट के लिए बस सेवा शुरू कराए जाने की मांग की थी। पिछले साल नारखुर्द से आश्रम होते हुए एक रोडवेज बस का संचालन शुरू किया गया था। उक्त बस माती होते हुए चित्रकूट के लिए जाती थी। क्षेत्र से काफी लोगों का आना-जाना शुरू हो गया था, लेकिन कुछ दिन बाद ही परिवहन निगम ने बस सेवा बंद कर दी। विभागीय अधिकारियों ने घाटा होने की बात कही थी, जबकि ग्रामीण पर्याप्त सवारियों के आवागमन का दावा करते रहे। ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर बस चालू कराने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हु...