चित्रकूट, अप्रैल 6 -- चित्रकूट। संवाददाता चित्रकूट गौरव दिवस पर रविवार की शाम रामनवमी पर भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट 21 लाख दीपों की रोशनी से जगमगा उठी। शाम को जब एक साथ मंदाकिनी के रामघाट, भरत घाट, राघव प्रयाग घाट, आरोग्य धाम घाट से लेकर कामदनाथ मंदिर, परिक्रमा मार्ग, सती अनुसुइया आदि में दीप जगमगाए तो लगा कि आसमान से तारे जमीन पर उतर आ हैं। यूपी-एमपी दोनों ही क्षेत्रों में दीपदान किया गया। एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद दीपदान में शामिल हुए। एमपी के मुख्यमंत्री रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने कामदनाथ प्राचीन मुखारबिंद पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर दर्शन किए और आरती उतारी। इसके बाद वह मंदाकिनी के भरत घाट पहुंचे। यहां पर उन्होंने खुद भी दीपदान किया। उन्होंने कहा कि आज का यह दिन बहुत ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.