कौशाम्बी, जनवरी 29 -- चित्रकूट जिले के कर्वी कस्बा निवासी एक अधेड़ की लाश गुरुवार सुबह मंझनपुर में विक्रम स्टैंड पर पड़ी मिली। उसकी मौत की वजह साफ नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिवारीजनों की ओर से फिलहाल किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस ने दिवंगत को नशे का आदी बताया है। साथ ही घटना की जांच भी शुरू कर दी है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव को कुत्ते नोच रहे थे। चित्रकूट जिले के धुई का मैदान पुरानी बाजार कर्वी निवासी 48 वर्षीय रविशंकर पुत्र बजरंग लाल की ससुराल मंझनपुर में है। वह अक्सर ससुराल में ही रहता था और पुलिस के मुताबिक नशे का आदी होने की वजह से इधर-उधर घूमता रहता था। गुरुवार सुबह उसका शव मंझनपुर में करारी रोड स्थित विक्रम स्टैंड पर पड़ा मिला। लाश के आसपास आवारा कुत्ते मंडरा रहे थे और शव को न...