बलिया, जून 13 -- बलिया, संवाददाता। तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी गुरुवार से टाउन इंटर कालेज के सभागार में शुरू हुई। परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार पेंटिंग को देखा और सराहा। उन्होंने ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला के संयोजक डॉ. इफ्तेखार खां को सुझाव दिया कि भविष्य में यहां के बच्चों के जनपद के महापुरुषों की पेंटिंग प्रतियोगिता कराइये। उनकी पूरी जीवन गाथा के बारे में बच्चे जानकारी रखें और प्रदर्शनी लगवाएं। इसमें एक लाख रुपए का पुरस्कार भी दिया जाएगा l इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी, नपा चेयरमैन संत कुमार गुप्त मिठाईलाल, अरुण सिंह, पंकज सिंह, लालजी सिंह यादव आदि थे। संचालन श्वेता ने किया। प्रधानाचार्य ईश्वर दयाल मिश्र ने आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.