देवरिया, फरवरी 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के टॉउन हॉल स्थित इन्दिरा गांधी बालिका इण्टर कालेज में शुक्रवार को आकांक्षा समिति द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें तीन विद्यालयों की 75 छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम श्रुति शर्मा रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में शिशु मंदिर मांटेसरी स्कूल , इंदिरा गांधी बालिका इण्टर टॉउन हॉल एवं स्वामी विवेकानन्द कम्पोजिट विद्यालय राघव नगर की छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग कर एक से बढ़कर एक शानदार चित्र बनाए। यह चित्रकला प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित हुआ। जिसमें हर घर तिरंगा पर एवं मेरा भारत विकसित पर आधारित चित्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.