मुरादाबाद, फरवरी 19 -- गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रो. चारू मेहरोत्रा ने की। कहा कि दुख की बात है कि वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ दुर्घटनाएं भी आम हो गई हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नैना प्रजापति, द्वितीय स्थान युसरा ने प्राप्त किया। संचालन डॉ. शेफाली अग्रवाल ने किया। मुख्य अनुशासिका प्रो. किरण साहू, प्रो. मीनाक्षी शर्मा, प्रो. अनुराधा सिंह, प्रो. किरण त्रिपाठी, प्रो. अर्पणा जोशी, प्रो. सीमा गुप्ता, प्रो. करुणा आनंद, प्रो. सुदेश, प्रो. प्रवीण सैनी, प्रो. अचल गुप्ता, प्रो. सुधा सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...